गुंदले : प्लास्टिक गोदाम में आग के पीछे गुटका फैक्ट्री का भंडाफोड़, बोईसर पुलिस ने बरामद किया गुटका और मशीन

बोईसर-चिल्हार मार्ग पर स्थित गुंदले इलाके में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक के गोदाम में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस हादसे के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ। गोदाम के पीछे बने हिस्से में गुटका बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोदाम के पीछे से बड़ी मात्रा में तैयार गुटका, कच्चा माल और गुटका बनाने की मशीनें बरामद की गई हैं। मौके पर पहुंची बोईसर पुलिस ने गुटका जब्त कर लिया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फिलहाल इस फैक्ट्री का मालिक कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से यह साफ है कि यह पूरा कारोबार अवैध रूप से चलाया जा रहा था और इसे प्लास्टिक गोदाम की आड़ में छुपाया गया था।