पालघर के पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील के बेटे रुद्रांक्ष को मिला “शिवछत्रपती राज्य क्रीड़ा पुरस्कार”

यह सम्मान पुणे में आयोजित कार्यक्रम में मा. श्री. सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल महाराष्ट्र व मा. श्री. देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य के करकमलों से प्रदान किया गया। रुद्रांक्ष की ओर से यह पुरस्कार मा. श्री. बाळासाहेब पाटील, पुलिस अधीक्षक पालघर ने स्वीकार किया।
यह उपलब्धि न केवल पाटील परिवार बल्कि पूरे पालघर जिले के लिए गर्व का विषय है। रुद्रांक्ष को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।