स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं – बोगस डॉक्टरों पर होगी कड़ी कार्रवाई।- जिल्हाधिकारी डॉ.इंदूराणी जाखड

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, जिल्हा शल्यचिकित्सक डॉ. रामदास मराड, जिल्हा आरोग्य अधिकारी डॉ. संतोष चौधरी, सहायक आरोग्य अधिकारी डॉ. शशिकांत साळुंके, सभी तालुका आरोग्य अधिकारी और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
डॉ. जाखड ने कहा कि समितियों को अपने क्षेत्र में कार्यरत सभी डॉक्टरों की योग्यता की जांच पूरी करनी चाहिए। इससे नए खुलने वाले क्लीनिक और वहां कार्यरत लोगों की वैधता की पहचान करना आसान होगा। यदि किसी की अयोग्यता या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों की भी त्वरित जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

