पालघर – हनुमान नगर में तीन मासूम बच्चों की डूबकर मौत, – इलाके में मातम का माहौल

पालघर / बोईसर: के हनुमान नगर इलाके में एक दिल तोड़ देने वाला हादसा हुआ है। खेलते-खेलते तैरने के लिए गए चार बच्चों में से तीन बच्चे पानी में डूबकर अपनी जान गंवा बैठे। ये हादसा एक निजी जमीन पर खुदे हुए गड्ढे में हुआ, जो बारिश का पानी भरने से छोटा तालाब बन गया था।

मरने वाले तीन बच्चों में दो सगे भाई थे। एक बच्चा किसी तरह बच गया, लेकिन बाकी तीन को नहीं बचाया जा सका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिस घर के दो बच्चों की जान गई, वहां मातम का माहौल है – रोने की आवाजें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *