कांवड़ यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, राष्ट्रवादी काँग्रेस ने लगाया सेवा शिविर

बोईसर: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा रविवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो बोईसर से बाणगंगा होते हुए संजान तक पहुंची। हजारों शिवभक्तों ने गंगाजल से भरी कांवर लेकर भक्ति भाव से सहभाग लिया।
रास्ते में उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार के वाढदिवस व जनसंवाद यात्रा निमित्त राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी की ओर से सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद भाई ठाकूर के मार्गदर्शन में प्रदेश चिटणीस संतोष मराठे, पालघर जिल्हा उपाध्यक्ष योगेश सुभाष बन तथा राष्ट्रवादी काँग्रेस की पालघर व बोईसर कमिटी सेवा हेतु मौजूद रही।

