बोईसर में 12 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पालघर | पालघर पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने बोईसर के थोडीपुजा इलाके में छापा मारकर 12 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में झारखंड निवासी पंजू समरा कुजर (उम्र 35) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रहा है।

पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 1.27 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ बोईसर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक महेंद्र गावडे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *