पालघर – बोईसर शहर में आज का दिन दर्दनाक हादसों से भरा रहा। सिद्धार्थ नगर इलाके में करंट लगने से 4 वर्षीय मासूम रविकांत जाधव की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविकांत घर में खेल रहा था, इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया। यह घटना तब और भयावह हो गई जब जानकारी सामने आई कि बोईसर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर के भीतर अलग-अलग हादसों में कुल 4 मासूमों की जान जा चुकी है। बच्चों की इन असमय मौतों से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।